श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग में कराई गई समायोजन की प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को डीएम व सीडीओ से मुलाकात की। साथ ही उन्हें ज्ञापन सौंपकर अनियमितता दूर करने की मांग की
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व सीडीओ शाहिद अहमद से मिला। इसके बाद ज्ञापन सौंपकर समायोजन प्रक्रिया में बरती गई अनियमितता को दूर कराने की मांग की। कर सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन के जरिये शिक्षकों ने आरोप लगाया कि मनमाने ढंग से उनको निकट के विद्यालय में पद रिक्त होने के बाद भी दूर के विद्यालयों में भेज दिया गया है। दिव्यांग व महिला शिक्षकों को साधन विहीन विद्यालय न में भेज दिया गया है, संयोजन तीन में विभागीय पूर्ववर्ती नियम व शासनादेश का भी उल्लंघन किया गया है।
दो माह पूर्व जिन विद्यालयों से अध्यापक को न सरप्लस दिखाकर उनका समायोजन किया गया था, उन क विद्यालयों में भी शिक्षकों को भेज दिया गया। शिक्षकों ने ८, विकल्प लेने के बाद शासनादेश के अनुसार समायोजन । कराने की मांग की है। इस मौके पर जिला मंत्री सत्य प्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील दत्त शुक्ला, वीरेंद्र प्रताप ण सिंह, अध्यक्ष हरिहरपुर रानी अनूप श्रीवास्तव, अनवर खान आदि मौजूद रहे।
.jpg)
