Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 25, 2026

परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से

परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से

लखनऊः बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। कक्षा एक से आठवीं तक की परीक्षाएं 16 मार्च से 20 मार्च तक पांच दिनों में दो पालियों में होंगी।



पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक चलेगी। वार्षिक परीक्षा के लिए माडल प्रश्नपत्र (लिखित और मौखिक) जिला स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) तैयार करेगा और इसकी जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को देगा। इसके बाद बीएसए प्रश्नपत्र का प्रकाशन कराकर विद्यालयों तक पहुंचाएंगे। मूल्यांकन व्यवस्था को कक्षा अनुसार अलग-अलग रखा




गया है। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा केवल मौखिक होगी। कक्षा दो से पांचवीं तक लिखित और मौखिक दोनों परीक्षाएं होंगी। इनमें कक्षा दो और तीन में लिखित व मौखिक का भारांक 50-50 प्रतिशत रहेगा, जबकि कक्षा चौथी और पांचवीं में लिखित 70 प्रतिशत और मौखिक 30 प्रतिशत रहेगा। कक्षा छह से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा पूरी तरह लिखित होगी। यह परीक्षा 50 अंकों की होगी और इसमें बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल किए जाएंगे। लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे तय की गई है। वहीं मौखिक परीक्षा की तिथि विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक अपने अनुसार निर्धारित करेंगे।

परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link