Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 25, 2026

कंपोजिट स्कूल में तीन छात्राओं से छेड़खानी, शिक्षक पर रिपोर्ट

कंपोजिट स्कूल में तीन छात्राओं से छेड़खानी, शिक्षक पर रिपोर्ट


चंदन चौकी कोतवाली क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षक पर तीन छात्राओं से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।




छात्राओं के अभिभावकों ने थाना चंदन चौकी में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि शिक्षक सुनील कुमार सिंह छात्राओं के साथ अशोभनीय व्यवहार करता है। आरोप है कि वह छात्राओं को गलत तरीके से छूता और आपत्तिजनक हरकतें करता था।




अभिभावकों का कहना है कि जब छात्राओं ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो शिक्षक ने उन्हें पीटा। छात्राओं के मुताबिक कुल नौ छात्राएं पीड़ित हैं।




वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र परिहार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि तीन छात्राओं के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।




गाजियाबाद निवासी आरोपी शिक्षक सुनील कुमार सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं कक्षा छह, सात और आठ में पढ़ती हैं।




बीईओ पलियाकलां रमन सिंह ने कहा कि छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला संज्ञान में आया है। बुधवार की सुबह स्कूल जाकर जांच की जाएगी। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराकर शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

कंपोजिट स्कूल में तीन छात्राओं से छेड़खानी, शिक्षक पर रिपोर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link