Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 25, 2026

छात्राओं को बैड टच के आरोप में इंचार्ज शिक्षक निलंबित

छात्राओं को बैड टच के आरोप में इंचार्ज शिक्षक निलंबित

माधौंगज (हरदोई)। ब्लॉक के एक विद्यालय में 16 फरवरी को तीन छात्राओं को बैड टच करने के मामले में सोमवार को इंचार्ज शिक्षक को निलंबित कर दिया गया।

इस संबंध में दो सगी बहनों के पिता ने खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी। मामले की जांच 18 फरवरी को हुई थी। माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की दो पुत्रियां गांव के कन्या जूनियर हाईस्कूल में एक कक्षा छह और आठ में पढ़ती हैं। 16 फरवरी को दोनों विद्यालय गई थीं। जहां विद्यालय के इंचार्ज शिक्षक योगेश कुमार ने पढ़ाते समय दोनों को बैड टच किया। दावा है कि इस दौरान शिक्षक ने छात्राओं से अश्लील बातें भी पूछीं। संवाद


छात्राओं को बैड टच के आरोप में इंचार्ज शिक्षक निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link