*साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026* को फाल्गुन अमावस्या तिथि पर लगेगा. सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को भारतीय समय के मुताबिक *दोपहर 03:26 बजे से लगेगा. ग्रहण शाम 07:57 बजे खत्म होगा.*
*सूर्य ग्रहण करीब 04 घंटे 32 मिनट तक लगेगा.* इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जाएगा. ऐसे में भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा.
सूर्य ग्रहण का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है. यह एक ऐसी प्राकृतिक घटना है, जब सूर्य की रोशनी पूरी तरह पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती. इस समय को शुभ कामों के लिए सही नहीं माना जाता. लोग ग्रहण के दौरान ध्यान, मंत्र जाप, भजन और दान करके नकारात्मक असर कम करने की कोशिश करते हैं.

