Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, February 17, 2026

परिषदीय स्कूलों के दस बच्चे चैंपियन ऑफ चेंज

 प्रयागराज, आदर्श कंपोजिट विद्यालय सीपीआई नगर क्षेत्र में सोमवार को आयोजित मंडलीय बाल उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि संयुक्त विकास आयुक्त मत्स्य नाथ त्रिवेदी ने किया।



प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर से आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वाभिमान और सफलता की कहानियां भी प्रस्तुत कीं। विभिन्न गतिविधियों के आधार पर दस बच्चों को चैंपियन ऑफ चेंज के रूप में चुना गया। ये बच्चे अब फरवरी अंत में होने वाली प्रदेशस्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चयनित चैंपियन ऑफ चेंज में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) बहादुरपुर की संस्कृति, उच्च प्राथमिक विद्यालय मांधाता प्रतापगढ़ की अंशिका भारती, रिया व अरीबा, कंपोजिट स्कूल बाबागंज प्रतापगढ़ की अर्पिता पटेल, केजीबीवी कौंधियारा की खुशबू पटेल, केजीबीवी सोरांव की अनामिका, कंपोजिट विद्यालय सरसावा कौशाम्बी की हिमानी, उच्च प्राथमिक अमौली फतेहपुर की राधिका, कंपोजिट विद्यालय असरावे खुर्द भगवतपुर की शिवनी का नाम शामिल है।




अध्यक्षता मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुमार कुशवाहा ने की। बालिका शिक्षा के जिला नोडल शत्रुंजय शर्मा ने बताया कि मेरी बदलाव की कहानी, कॉमिक बुक निर्माण तथा पोस्टर निर्माण गतिविधियों को जनपद स्तर पर कराया गया था।

परिषदीय स्कूलों के दस बच्चे चैंपियन ऑफ चेंज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link