बंद मिले बड़ागांव ब्लॉक के दो विद्यालय
झांसी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को बड़ागांव ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दो विद्यालय बंद मिले। नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए विपुल शिव सागर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गोरा मछिया और लिधौरा का प्राथमिक विद्यालय बंद मिला। यह मामला गंभीर है, इसलिए प्रधानाचार्य को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यद ि जवाब संतोषजनक नही ं होगा तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।

