Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 6, 2026

बीएसए, डीपीआरओ समेत 20 कर्मचारी रहे गैरहाजिर

 बीएसए, डीपीआरओ समेत 20 कर्मचारी रहे गैरहाजिर


रायबरेली। सरकार की मंशा है कि अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचें, लेकिन विकास भवन के कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी तय समय पर दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को सीडीओ अंजूलता ने कार्यालयों का निरीक्षण किया तो बीएसए, डीपीआरओ समेत सात अधिकारी और 20 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सबसे खराब स्थिति बीएसए कार्यालय की रही। यहां सन्नाटा पसरा मिला। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने संबंधितों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।


बृहस्पतिवार को सीडीओ ने सुबह 10.20 बजे विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण शुरू किया।


बीएसए दफ्तर में बीएसए राहुल सिंह के अलावा सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सरोज कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी सिद्धार्थ दीक्षित गैरहाजिर मिले। कर्मचारी भी दफ्तर में नहीं मिले।


इसके अलावा निरीक्षण में लघु सिंचाई के सहायक अभियंता पंकज राय, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक विवेक सिंह, जिला सूचना अधिकारी कौशलेंद्र सिंह भी गैरहाजिर मिले।


20 से अधिक कर्मचारी भी निरीक्षण के दौरान अपनी कुर्सियों पर नहीं मिले। सीडीओ ने सभी को नोटिस देकर जवाब मांगा है।


उन्होंने सभी को सुबह 10 बजे रोजाना कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

बीएसए, डीपीआरओ समेत 20 कर्मचारी रहे गैरहाजिर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link