Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 6, 2026

सीटीईटी : प्रवेश पत्र जारी परीक्षा सात-आठ को होगी

सीटीईटी : प्रवेश पत्र जारी परीक्षा सात-आठ को होगी

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से सात और आठ फरवरी को केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (सीटीईटी) का आयोजन 140 शहरों में किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। प्रवेश पत्र ctet.nic.in/link2 download-admit-card-ctet feb-2026/ लिंक पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।


दोनों दिनों में पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षाएं होंगी। सात फरवरी को पेपर-2 सुबह 9.30 से दोपहर 12.00 बजे तक और पेपर-1 दोपहर 2.30 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित होगा। आठ फरवरी को भी यही क्रम दोहराया जाएगा। परीक्षा 2:30 घंटे की अवधि की होगी। सीबीएसई ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे अपना सटीक परीक्षा तिथि और समय अपने प्रवेश पत्र में दर्ज


जानकारी से ही सुनिश्चित करें और उसी के अनुसार परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।


दिव्यांगों के लिए लेखक की सुविधा : सीटीईटी में दिव्यांगजन श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सुविधाएं और नियम जारी किए गए हैं। निर्देशों के अनुसार दिव्यांगता वाले उम्मीदवार जिन्हें लिखने में कठिनाई होती है, उन्हें लेखक की सहायता और प्रति घंटे में 50 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। पर सुविधाओं को पाने के लिए उम्मीदवार उचित फॉर्मेट में जारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड की प्रति जमा करेंगे।

सीटीईटी : प्रवेश पत्र जारी परीक्षा सात-आठ को होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link