शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ने पर जिलों में सौंपे जाएंगे धन्यवाद पत्र
लखनऊ : उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ की रविवार को राजधानी में हुई बैठक में शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया गया। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि 24 फरवरी से दो मार्च के बीच सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिलों में सरकार के मंत्रियों और विधायकों से मिलकर सीएम के नाम धन्यवाद पत्र सौंपेंगे। बैठक में शिक्षकों से जुड़े कई मुद्दे भी उठाए गए।

