Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, February 7, 2026

निलंबित शिक्षक जान मोहम्मद के समर्थन में आए ग्रामीण, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन; बहाली की मांग

निलंबित शिक्षक जान मोहम्मद के समर्थन में आए ग्रामीण, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन; बहाली की मांग


मथुरा के प्राथमिक विद्यालय नौहझील से निलंबित हुए शिक्षक जान मोहम्मद का मामला अब गर्माता जा रहा है। शिक्षक के समर्थन में मंगलवार को कस्बे के ग्रामीण और अभिभावकों ने जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिक्षक पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। उन्हें बहाल किय

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक जान मोहम्मद को राजनैतिक षडयंत्र के तहत गलत आरोपों में फंसाया गया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षक शैक्षिक कार्य के अलावा किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंतिता के चलते ऐसे लोगों ने शिक्षक की शिकायत की है। जबकि उनका नौहझील ग्राम पंचायत से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षक जान मोहम्मद कर्मठ हैं। उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। शिक्षक के समर्थन में प्रदर्शनकारियों ने कलक्ट्रेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की भीड़ बीएसए कार्यालय पहुंच गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे में बहाली पर निर्णय लिया जाए, नहीं तो नौहझील ग्राम पंचायत पर धरना दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में संजय पाठक, दयाराम पाठक, विजय कुमार, संतोष भारद्वाज, पूरन पाठक, इमरान शमसाद, नरेंद्र सिंह समेत 200 से अधिक लोग शामिल रहे। 

यह था मामला 

शिक्षक जान मोहम्मद के खिलाफ दुर्गेश प्रधान ने 30 जनवरी को शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाए थे कि जान मोहम्मद स्कूल में बच्चों का ब्रेनवॉश करते हैं। उनसे नमाज पढ़वाते हैं। देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। इसके अलावा विद्यालय में सुबह राष्ट्रगान नहीं करवाते हैं। बच्चों को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। शिकायत के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी जांच आख्या 30 जनवरी को बीएसए को प्रस्तुत कर दी। जिसके आधार पर 31 जनवरी को उन्हें निलंबित कर दिया गया। 


शिक्षक गुटों ने किया किनारा 

जान मोहम्मद के निलंबन का मामला शिक्षा जगत में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। हालांकि अभी तक किसी भी शिक्षक संगठन ने इस मामले अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जबकि बताया जा रहा है कि निलंबन के बाद से जान मोहम्मद की तबीयत खराब है। उन्हें आगरा के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 

निलंबित शिक्षक जान मोहम्मद के समर्थन में आए ग्रामीण, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन; बहाली की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link