Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 22, 2026

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए हर जिले में बने समन्वयक

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए हर जिले में बने समन्वयक

झांसी। बुंदेलखंड विवि ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के हर जिले में समन्वयक तथा विवि में कुलसचिव को नोडल समन्वयक बना दिया है। पंजीकरण 3.55 लाख से ज्यादा हो चुके हैं, इसलिए एक हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाना तय कर लिया है।


बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रदेश समन्वयक प्रो. सौरभश्रीवास्तव ने बताया कि इस बार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रति युवाओं का रुझान काफी बढ़ा है। खासतौर पर पूर्वांचल के युवाओं में। उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर तक 3.55 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया और 2.77 लाख फार्म सबमिट कर चुके थे। युवाओं के रुझान को देखकर ही शासन ने परीक्षा की तिथि विस्तारित कर 31 मई की है।


यही नहीं, पांच अप्रैल तक फार्म भरे जाएंगे। 10 अप्रैल तक फार्म


विलंब शुल्क के साथ भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को शुचिता से कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश के हर जिले में डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर व डिस्ट्रिक नोडल ऑफिसर तैनात कर दिए हैं। राजकीय विवि के कुलसचिवों को नोडल समन्वयक बना दिया है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष प्रदेश के 69 जिलों में 851 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे मगर अब एक हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाना तय है। इसकी वजह फार्म भरने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि होना है।

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए हर जिले में बने समन्वयक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link