पीसीएस प्री परीक्षा जुलाई-अगस्त में हो
प्रयागराज। पीसीएस 2026 की प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर की बजाय जुलाई-अगस्त में कराने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में ज्ञापन दिया।
इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग के तरह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भी पहले से चयनित छात्रों को रैंक सुधार के नाम पर बारबार परीक्षा में शामिल होने से रोकने, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी का पाठ्यक्रम जारी करने, राजकीय विद्यालयों की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के सभी विषयों की प्रारंभिक परीक्षाओं की संशोधित अंतिम उत्तरकुंजी व कटऑफ सार्वजनिक करने आदि की मांग की।

