Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, March 10, 2026

शिक्षिका को बाथरूम में आया अटैक, हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत

शिक्षिका को बाथरूम में आया अटैक, हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत


नगर पंचायत भिकियासैंण के व्यवसायी दिनेश उप्रेती की पत्नी मीना उप्रेती (55) भिकियासैंण के एक कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षिका हैं। शनिवार की सुबह करीब छह बजे शिक्षिका नहाने के लिए बाथरूम गई तो उन्हें वहां हार्ट अटैक आ गया। इससे शिक्षिका बाथरूम में गिर गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन वहां पहुंचे तो वह बेहोश पड़ी थीं। आनन फानन परिजन शिक्षिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाए। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन 108 आपातकालीन एंबुलेंस से उन्हें हायर सेंटर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के मुताबिक शिक्षिका शुगर और ब्लड प्रेशर की मरीज थी। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। स्कूल में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी मरीजों की जान पर भारी पड़ रही है। 




लोगों ने घर पहुंच कर परिजनों को दी सांत्वना 

शिक्षिका मीना उप्रेती सरल स्वभाव और मिलनसार थी। उनकी मौत से छात्र-छात्राएं भी दुखी हैं। मौत की खबर सुनकर उनके आवास में शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। व्यापारी, शिक्षकों ने उनके आवास में पहुंचकर पति और अन्य परिजनों को सांत्वना दी। 

------------- 

महिला शुगर और ब्लड प्रेशर की मरीज थी। हार्ट अटैक आने पर उन्हें अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। -डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा


शिक्षिका को बाथरूम में आया अटैक, हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link