Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 5, 2026

शिक्षिका के छड़ी मारने से छात्र के आंख की रोशनी गई, पैरेंटस ने केस दर्ज कराया

शिक्षिका के छड़ी मारने से छात्र के आंख की रोशनी गई, पैरेंटस ने केस दर्ज कराया

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के स्कूल में शिक्षिका की छड़ी लगने से छात्र की आंख लहूलुहान हो गई। छात्र के पिता ने वेव सिटी थाने में अध्यापिका, प्रधानाचार्य, स्कूल मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


महरौली गांव में रहने वाले प्रवीण ने बताया कि उनका 14 साल का बेटा वंश गांव के ही स्कूल की कक्षा नौ में पढ़ता है। 20 दिसंबर 2025 को वह स्कूल में पढ़ाई करने गया था। आरोप है कि करीब 11.30 बजे उसका पेन नीचे गिर गया तो वह उठाने के लिए झुका। उसी समय शिक्षिका ने दंड देने के लिए उसे छड़ी मारी, जो छात्र की दायीं आंख में लग गई और खून बहने लगा। आरोप है कि छड़ी का एक कोना घुसने से दाहिनी आंख की रोशनी चली गई


गांव के डॉक्टर को दिखाकर घर छोड़ दिया


आरोप है कि स्कूल के प्रिंसपल ने गांव के ही एक डॉक्टर को दिखाकर बेटे को घर छोड़ दिया। थोड़ी देर बाद ही बच्चे की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई। उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां पर दो दिन तक दिखाया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद अन्य चिकित्सकों को दिखाया। अब नोएडा में एक आई सेंटर पर बच्चे का ऑपरेशन हुआ है।


एक आंख से बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा


डॉक्टरों ने बताया कि छात्र की आंख में काला मोतियाबिंद हो गया। आंख का पर्दा फट गया है। पिता का कहना है कि अब तक बच्चे को एक आंख से बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा है। इस मामले में पीड़ित ने बीएसए, डीआईओएस और जिलाधिकारी से भी शिकायत की है।


 देरी से मुकदमा दर्ज करने का आरोप


छात्र के पिता ने पुलिस पर देरी से रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि उन्होंने 13 फरवरी को वेव सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने कमिश्नर कार्यालय पर भी अपनी शिकायत दी। इसके बाद अब 27 फरवरी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ही उन्हें कई बार थाने के चक्कर काटने पड़े है।


ये भी पढ़ें:गाजियाबाद के स्कूल में कड़ी मशक्कत से पकड़ा गया तेंदुआ, 8 घंटे रहा दहशत का माहौल


जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी


वेव सिटी की एसीपी प्रियाश्री पाल ने कहा कि पहले दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही थी। अब पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है, तो तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षिका के छड़ी मारने से छात्र के आंख की रोशनी गई, पैरेंटस ने केस दर्ज कराया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link