Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, March 3, 2026

पाँच दिन से लापता अध्यापक का यमुना के बीच टापू पर मिला शव

मंझनपुर-कनैली। पाँच दिन से लापता धरमपुर कनैली निवासी सहायक अध्यापक कृष्ण बाबू वर्मा (56) का शव सोमवार को कौशाम्बी थाना क्षेत्र स्थित महिला पुल के नीचे यमुना नदी के बीच बने टापू पर मिला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।



बेटी मेघना के अनुसार 25 फरवरी की सुबह उनके पिता घर से विद्यालय जाने के लिए निकले थे। करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने फोन कर बीएलओ कार्य से बाहर जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में सरायअकिल थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मेघना ने आरोप लगाया था कि उनके पिता बीमार चल रहे थे। इसके बावजूद विभागीय दबाव के चलते उन्हें ड्यूटी करनी पड़ रही थी। लगातार कार्य के दबाव से वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे। परिवार ने कहा कि वह पारिवारिक जिम्मेदारियों और विभागीय कार्य के बीच तनाव में थे। हालांकि, प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताया। संवाद

पाँच दिन से लापता अध्यापक का यमुना के बीच टापू पर मिला शव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link