Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 6, 2026

10 वर्ष से दिल्ली में पति के साथ रह रही शिक्षिका नीलू हर माह वेतन उठा रही है

10 वर्ष से दिल्ली में पति के साथ रह रही शिक्षिका नीलू हर माह वेतन उठा रही है


दस वर्ष से पति के साथ दिल्ली में रहकर हर माह वेतन उठाने वाली एक शिक्षिका पर गाज गिरने वाली है। मामला नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कांप गोठ उत्तर बाड़ी टोला सौर बाजार में पदस्थापित शिक्षिका नीलू कुमारी से जुड़ा है। मामले में डीईओ ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अनुशंसा की है।


10 वर्षों से दिल्ली में रहकर वेतन उठाने संबंधी परिवाद पर जांच और असंतोषजनक स्पष्टीकरण को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने पंचायत सचिव सह सदस्य सचिव, पंचायत शिक्षक नियोजन इकाई, ग्राम पंचायत कांप पश्चिमी, अंचल सौर बाजार को पत्र जारी कर अनुशासनिक कार्रवाई करने को कहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित शिक्षिका पर एक परिवाद दायर है जिसमें कहा गया है कि शिक्षिका नीलू कुमारी 10 वर्ष से दिल्ली में पति के साथ रह रही है और विद्यालय में उपस्थिति के आधार पर वेतन भी उठा रही है।


मामले की जांच जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता) शालिनी बिहार पंचायत प्रारंभिक विद्यालय सेवा नियमावली 2020 के नियम 18 के तहत डीईओ ने कार्रवाई की अनुशंसा की है।


जागृति ने की। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने की बात कही गई है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षिका अनुपस्थित पाई गईं और उपस्थिति पंजी में भी अनियमितता देखी गई।

10 वर्ष से दिल्ली में पति के साथ रह रही शिक्षिका नीलू हर माह वेतन उठा रही है Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link