Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 6, 2026

राज्यभर में आज तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

राज्यभर में आज तेज आंधी और बारिश की चेतावनी





बिहार के ज्यादातर जिलों में सोमवार को गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश के आसार हैं। वहीं, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। इसके बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।


■चार जिलों में रविवार को हल्की बारिश हुई 06 जिलों में ओलावृष्टि का आज ऑरेंज अलर्ट


■मंगलवार से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।


मौसम विभाग के अनुसार रविवार को गयाजी, पटना, नवादा और रोहतास जिले में हल्के स्तर की बारिश हुई। इस दौरान 50 किलोमीटर की रफ्तार से पटना और सीवान में हवा चली।

राज्यभर में आज तेज आंधी और बारिश की चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link