Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 6, 2026

डीईओ कार्यालय के अधिकारी और वरीय कर्मी करेंगे स्कूलों का भ्रमण

डीईओ कार्यालय के अधिकारी और वरीय कर्मी करेंगे स्कूलों का भ्रमण



जिले के सरकारी स्कूलों में चल रहे विभिन्न गतिविधियों पर जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारी और वरीय कर्मचारी निगरानी रखेंगे। जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक साधन सेवी, सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर, अपर जिला कार्यक्रम समन्वयकों को स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए प्रखंड आवंटित किया गया है। ये पदाधिकारी निरीक्षण के दौरान स्कूलों में चल रहीं गतिविधियों का अनुश्रवण करेंगे और उसकी रिपोर्ट संबंधित विभाग को करेंगे। जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कंपोजिट ग्रांट, यूथ व यूको क्लब के गठन के लिए जिले के सभी


स्कूलों में चल रही गतिविधियों की देंगे जानकारी, पाठ्य पुस्तक की उपलब्धता व कंपोजिट ग्रांट की राशि की उपयोगिता की करेंगे रिपोर्ट


विद्यालयों में राशि भेजी गई है। साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा एक से आठवीं तक बच्चों के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तक सभी विद्यालयों को भेजी गई है। निरीक्षण टीम में शामिल पदाधिकारी कंपोजिट ग्रांट की राशि का सही उपयोग हो रहा या नहीं इसकी जानकारी अपनी रिपोर्ट में देंगे। स्कूल में चल रहीं गतिविधियां चेतना सत्र, खेल आदि गतिविधियों की भी जानकारी देंगे। पदाधिकारियों को फार्मेट भी उपलब्ध कराया गया।

डीईओ कार्यालय के अधिकारी और वरीय कर्मी करेंगे स्कूलों का भ्रमण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link