Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 23, 2026

स्कूली बच्चों को आयरन गोली खिलाने की रिपोर्ट ई- शिक्षाकोष पर दर्ज होगी

स्कूली बच्चों को आयरन गोली खिलाने की रिपोर्ट ई- शिक्षाकोष पर दर्ज होगी


राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1 ली एवं 2री कक्षा के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड गोली खिलाने की रिपोर्ट ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज होगी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वर्ष में एक बार बच्चों का स्वास्थ्य जांच करने और प्रत्येक छह-छह माह पर कृमि नाशक गोली खिलाने की भी रिपोर्ट ई-शिक्षाकोष पर दर्ज होगी। इससे संबंधित निर्देश मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र द्वारा राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (मध्याह्न भोजन योजना) को दिये गये है। निर्देश में कहा गया है कि शतप्रतिशत स्कूलों में बच्चों को आयरन की गोली खिलाने से लेकर स्वास्थ्य जांच करना सुनिश्चित करना है। इसके बाद इसकी रिपोर्ट भी समय पर देनी है। इसके लिए जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें शामिल होने का निर्देश देने के लिए कहा गया है

स्कूली बच्चों को आयरन गोली खिलाने की रिपोर्ट ई- शिक्षाकोष पर दर्ज होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link