Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 23, 2026

बस्ती में बड़ा खेल! बर्खास्त प्रधानाध्यापक को दिलाई स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, पेंशन जारी—बीएसए पर उठे सवाल

 बस्ती में बड़ा खेल! बर्खास्त प्रधानाध्यापक को दिलाई स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, पेंशन जारी—बीएसए पर उठे सवाल


बस्ती जिले में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक वर्ष पहले जिस प्रधानाध्यापक को बर्खास्त किया गया था, उसे बाद में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दिलाकर हर महीने 60 हजार रुपये से अधिक की पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।


सूत्रों के अनुसार, संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ एसटीएफ सहित अन्य विभागीय जांच चल रही थी और जांच रिपोर्ट भी विभाग को सौंपी गई थी। इस रिपोर्ट के बाद विभाग में हलचल मच गई थी, लेकिन कार्रवाई के बजाय कथित रूप से अधिकारियों ने उसे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दिला दी।


मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों और एक लिपिक की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पूरे प्रकरण में अनियमितता कर प्रधानाध्यापक को लाभ पहुंचाया गया और इसके एवज में मोटी रकम की वसूली भी की गई।


यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। अब मांग उठ रही है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि शिक्षा विभाग की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।

बस्ती में बड़ा खेल! बर्खास्त प्रधानाध्यापक को दिलाई स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, पेंशन जारी—बीएसए पर उठे सवाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link