Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 23, 2026

चुनाव नहीं हो पाने पर ग्राम प्रधानों ने रखी कार्यकाल बढ़ाने की मांग

 चुनाव नहीं हो पाने पर ग्राम प्रधानों ने रखी कार्यकाल बढ़ाने की मांग



पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने सरकार से प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की है। बुधवार को हजरतगंज स्थित डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में आयोजित ग्राम प्रधान संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश भर से आये प्रधानों ने यह मांग रखी।

ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने कहा कि सरकार अगर किन्हीं कारणों से चुनाव समय से नहीं करा पाती है तो वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए।




उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हर ग्राम पंचायत में विकास कार्य बाधित रहे। प्रधानों ने सरकार को पूरा सहयोग किया। इसलिए जनहित और गांव के विकास के लिए ग्राम प्रधानों का कार्यकाल ही बढ़ाना सबसे उत्तम होगा। इससे बचे हुए काम आसानी से हो सकेंगे और ग्रामीण जनता को इसका फायदा मिलेगा। बैठक में दिनेश चन्द्र मिश्रा, जयप्रकाश दुबे, राजीव पाल, हरस्वरूप व्यास, सम्पूर्णानंद समेत प्रदेश भर के तमाम प्रधान शामिल हुए।




बैठक में उठीं ये समस्याएं


● जल-जीवन मिशन के तहत खोदी गई गलियां व सड़कों का निर्माण।




● खराब पड़े हैंडपम्प रिबोर हों और नये हैंडपम्प लगाये जाएं।




● अधिक संख्या में पौधरोपण कराया जाए ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे।




● तालाबों को अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।




● पंचायतों को विकास के लिए धनराशि दी जाए।

चुनाव नहीं हो पाने पर ग्राम प्रधानों ने रखी कार्यकाल बढ़ाने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link