Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 19, 2026

मोबाइल पर अचानक गूंजा इमरजेंसी अलर्ट, भीषण गर्मी की चेतावनी

 मोबाइल पर अचानक गूंजा इमरजेंसी अलर्ट, भीषण गर्मी की चेतावनी

Extremely Severe Alert" से लोग हुए हैरान -अगले 24 घंटे हीट वेव का अलर्ट,प्रशासन ने किया सतर्क*






*कौशांबी* जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच सोमवार शाम लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक इमरजेंसी अलर्ट बजते ही हड़कंप मच गया। "Extremely Severe Alert"का मैसेज स्क्रीन पर देखते ही लोग घबरा गए और देखते-देखते यह चर्चा का विषय बन गया।मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए अलर्ट संदेश में बताया गया कि अगले 24 घंटों के दौरान जिले के कई इलाकों में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव चलने की संभावना है। लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई।




जिले में तापमान लगातार 45°C के पार जा रहा है। लू और गर्म हवाओं के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने NDMA के माध्यम से मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क किया।जिलाधिकारी कार्यालय ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम न हो तो दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, सिर ढककर रखें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। बुजुर्गों और बच्चों का खास ध्यान रखें।




*हीट वेव से बचाव:*  




-धूप में निकलने से बचें, छाता/टोपी का प्रयोग करें  


-ORS, नींबू पानी, छाछ का सेवन करें  


-तबीयत बिगड़ने पर तुरंत 108 पर संपर्क करें



मोबाइल पर अचानक गूंजा इमरजेंसी अलर्ट, भीषण गर्मी की चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link