Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 16, 2026

छुट्टियां खत्म हुईं, आज से खुलेंगे परिषदीय स्कूल: जबकि माध्यमिक स्कूल 01 जुलाई से

 छुट्टियां खत्म हुईं, आज से खुलेंगे परिषदीय स्कूल: जबकि माध्यमिक स्कूल 01 जुलाई से

लखनऊ, प्राइमरी स्कूल 27 दिन के ग्रीमष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार से खुल रहे हैं।





 हालांकि शिक्षक संगठन भीषण गर्मी और जनगणना के काम में अधिसंख्या शिक्षकों के लगे होने के चलते अवकाश को 30 जून तक बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन शासन ने नहीं माना है। 19 मई को पढ़ाकर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के 1618 प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। बीएसए विपिन कुमार ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल मंगलवार से खुल रहे रहे हैं। शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह मंगलवार को तय समय पर पहुंचकर अपने-अपने स्कूल खोलें। बच्चों का स्वागत करें। बच्चों की पढ़ाई के साथ ही नए बच्चों के दाखिले के निर्देश दिये हैं। एक जुलाई से बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिये स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा।

छुट्टियां खत्म हुईं, आज से खुलेंगे परिषदीय स्कूल: जबकि माध्यमिक स्कूल 01 जुलाई से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link