Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 16, 2026

पुरानी नियमावली से भर्ती के आश्वासन पर धरना स्थगित

पुरानी नियमावली से भर्ती के आश्वासन पर धरना स्थगित

प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पुरानी नियमावली से शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर पत्थर गिरजाघर स्थित धरनास्थल पर युवा मंच का धरना सोमवार को पांचवें दिन स्थगित हो गया।



युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कामताराम पाल और शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव संजय सिंह ने उनकी मांगें शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि प्रवक्ता में बिना बीएड डिग्रीधारकों को शामिल करने, प्राविधिक कला की योग्यता को पुनः नियमावली में शामिल करने, संगीत, हिन्दी व अंग्रेजी के विवाद को समाप्त करने तथा कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती करने सहित सभी मुद्दों पर अपनी बात रखी गई। इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, अमित पांडेय, विनय मौर्य, शीतला प्रसाद ओझा, अखिलेश वर्मा, सुशोभित चौरसिया आदि मौजूद रहे।



पुरानी नियमावली से भर्ती के आश्वासन पर धरना स्थगित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link