Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, June 10, 2026

80 स्कूलों को मिलेंगे दो-दो शिक्षक, बेहतर होगी पढ़ाई

80 स्कूलों को मिलेंगे दो-दो शिक्षक, बेहतर होगी पढ़ाई

परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुसार शिक्षकों की पोस्टिंग की कवायद चल रही है। जिले में करीब 80 ऐसे विद्यालय हैं जहां पर अभी तक एक ही शिक्षक तैनाती है। इससे नौनिहालों की पढ़ाई बाधित हो रही हैं। इस पर शासन के निर्देश पर प्रत्येक विद्यालय में दो दो शिक्षक तैनात किए जाएंगे। यह रिक्त पद समायोजन के जरिये भरे जाएंगे। विद्यालयों में इस समय ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है।



वर्तमान में शिक्षक जनगणना में ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में शासन ने जब विद्यालय बंद है तो समायोजन करने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में उन विद्यालयों को चिन्हित किया गया है, जहां पर एक ही

यह है अनुपात

बेसिक शिक्षा विभाग के तय मानकों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय में 30 नौनिहालों पर एक शिक्षक होना चाहिए। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 35 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती का मानक है। हालांकि यह मानक जिले में तमाम विद्यालयों में पूरा नहीं हो रहा है। कई सरप्लस शिक्षक की तैनाती है तो कही पर कमी बनी हुई है। इस कमी को समायोजन के जरिये पूरा किया जाएगा।


शिक्षक तैनात हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा हैं। वहीं, एक शिक्षक पर भार अधिक पड़ने से अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। शासन ने प्रत्येक विद्यालय में कम से कम दो शिक्षक


अनिवार्य रूप से तैनात करने के निर्देश दिए थे।


बीएसए के निर्देश पर बीईओ से जांच आख्या दी है। इसमें करीब 80 ऐसे विद्यालय मिले हैं, जहां पर एक ही शिक्षक की तैनाती है। इन विद्यालयों में निकट के विद्यालय से शिक्षक समायोजित किए जाएंगे।


जुलाई में जब बच्चे स्कूल पढ़ने जाएंगे तो उन्हें विद्यालय में दो शिक्षक मिलेंगे। इसके पहले चरण में विद्यालयों की सूची बना ली गई है। शिक्षकों से आपत्तियां मांगी गई थी। 20 जून तक इनका निपटारा कर दिया जाएगा। उसके बाद समायोजन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। बीएसए गोरखनाथ पटेल ने बताया कि समायोजन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।

80 स्कूलों को मिलेंगे दो-दो शिक्षक, बेहतर होगी पढ़ाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link