Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 11, 2026

Gold Price Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें शनिवार 11 जुलाई को आपके शहर में क्या है ताजा भाव

 Gold Price Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें शनिवार 11 जुलाई को आपके शहर में क्या है ताजा भाव

सोने की कीमतों में इस समय गिरावट का दौर जारी है। बरसात के मौसम में जारी इस गिरावट का फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। हर दिन सोने की कीमतों में कुछ न कुछ बदलाव हो रहा है। आज यानी शनिवार 11 जुलाई को भी सोने की कीमतों (Gold Rate) में बदलाव हुआ है।

हर शहर में सोने के दाम अलग-अलग होते हैं। अगर आप भी आज का सोने का ताजा भाव जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। आइए जानते हैं कि आज यानी 11 जुलाई 2026 को सोने का ताजा भाव क्या है और अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत क्या है?





Gold Price Today: 11 जुलाई को क्या है सोने का ताजा भाव

आज शनिवार का दिन होने के चलते MCX पर ट्रेडिंग नहीं होगी और ना ही IBJA रेट जारी करेगा। इसलिए कल यानी 10 जुलाई को MCX पर हुई ट्रेडिंग के भाव ही मान्य हैं। 10 जुलाई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2026 का गोल्ड वायदा 2 रुपये बढ़कर 143478 रुपये प्रति 10 ग्राम के (Gold Price on MCX) स्तर पर बंद हुआ।

हालांकि, शुरुआती कारोबार में इसमें गिरावट देखी गई थी। यह 144890 रुपये के स्तर पर खुला था और 143324 रुपये के निचले और 145061 रुपये के उच्चतम स्तर तक गया था।


वहीं, अगर बात करें IBJA की तो 10 जुलाई की शाम को IBJA पर 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 143363 रुपये प्रति 10 ग्राम था, सुबह में यह कीमत 143815 रुपये (Gold Price on IBJA) थी। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 131325 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। सुबह में यह कीमत 131735 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

Gold Price Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें शनिवार 11 जुलाई को आपके शहर में क्या है ताजा भाव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link