समस्त कक्षाध्यापक कक्षा 1 से 5 को प्रतिदिन इसके अनुसार शिक्षण कार्य एवं अभिलेख update करना चाहिए
कक्षा 1 से 3— भाषा एवं गणित
🔹 भाषा संदर्शिका में सप्ताह-14 (या जो भी आपका चल रहा हैं) के शिक्षण उद्देश्यों के अनुसार शिक्षण कार्य कराएं तथा डायरी उसी के अनुसार अपडेट करें।
🔹 गणित संदर्शिका में भी सप्ताह-14 (जिस सप्ताह पर आप कार्य कर रहे हैं)के शिक्षण उद्देश्यों के अनुसार कार्य कराएं तथा डायरी अपडेट करें।
👉🏻 प्रतिदिन तीसरे कालांश के बाद के 20 मिनट रेमेडियल शिक्षण हेतु निर्धारित करते हुए बच्चों को आवश्यकतानुसार अभ्यास कराएं।
👉🏻 सप्ताह के अंत में साप्ताहिक ट्रैकर अपडेट करते हुए बच्चों का समूह निर्धारण अवश्य करें।
👉🏻 साप्ताहिक ट्रैकर के अनुसार निपुण तालिका में दिनांक सहित बच्चों की प्रगति अनिवार्य रूप से अपडेट करें।
🎯 निपुण प्लस ऐप पर सूची के अनुसार सभी विद्यार्थियों का आकलन अवश्य पूर्ण करें।
🎯 कक्षा 1 एवं 2 में निपुण लक्ष्य आधारित आकलन करना अनिवार्य है।
📖 कक्षा 4 एवं 5
🔹 मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण कार्य कराएं।
🔹 प्रत्येक पाठ को न्यूनतम 7 एवं अधिकतम 11 दिनों में पूर्ण कराएं।
🔹 प्रतिदिन 20 से 30 मिनट Catch-up कार्य अवश्य कराएं।
🔹 Nipun Plus App पर बच्चों का आवश्यक अभ्यास कराएं तथा उनके सीखने की प्रगति पर विशेष ध्यान दें।
🔹 निपुण तालिका में संबंधित LO प्राप्त होने के बाद ही दिनांक सहित निर्धारित अवधि/अवधि-पूर्ति की प्रविष्टि करें।
🙏🏻 सभी कक्षाध्यापक उपरोक्त कार्यों को नियमित रूप से करते हुए डायरी, ट्रैकर एवं निपुण तालिका को समय से अपडेट रखना सुनिश्चित करें।
