Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 9, 2026

मा. स्कूलों में भर्ती को हर साल 31 मई तक भेजा जाएगा प्रस्ताव

मा. स्कूलों में भर्ती को हर साल 31 मई तक भेजा जाएगा प्रस्ताव

लखनऊ। यूपी में राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों में सीधी भर्ती के खाली पदों को अब समय से भरा जा सकेगा। शासन ने इसके लिए अधियाचन भेजने की समय-सारिणी निर्धारित कर दी है। अब हर साल विभाग एक अप्रैल तक शिक्षकों खाली पदों की गिनती करेगा और 31 मई तक संबंधित भर्ती आयोगों को अधियाचन भेजेगा

सचिव, माध्यमिक शिक्षा किंजल सिंह की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। विभाग हर साल एक अप्रैल तक की रिक्तियों की गिनती करके अधियाचन तैयार किया जाएगा। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के खाली पदों का अधियाचन लोक सेवा आयोग और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए अधियाचन शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा।

मा. स्कूलों में भर्ती को हर साल 31 मई तक भेजा जाएगा प्रस्ताव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link