Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 22, 2026

जिले में 29 अक्टूबर को करवा चौथ का स्थानीय अवकाश घोषित

जिले में 29 अक्टूबर को करवा चौथ का स्थानीय अवकाश घोषित

कौशाम्बी: 29 अक्टूबर को करवा चौथ की छुट्टी

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर कौशाम्बी जिले की वर्ष 2026 की अवकाश तालिका में संशोधन किया गया है। जारी कार्यालय-ज्ञाप के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।


इसके साथ ही जिले में पहले 19 अक्टूबर को दशहरा (महाअष्टमी) के लिए घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर अब 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को करवा चौथ का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।


यह संशोधन शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग के निर्देशों के क्रम में किया गया है। आदेश के अनुसार, जिले की पूर्व में जारी अवकाश तालिका को इसी सीमा तक संशोधित माना जाएगा।


महत्वपूर्ण तिथियां:


19 अक्टूबर 2026: महानवमी का सार्वजनिक अवकाश


29 अक्टूबर 2026: करवा चौथ का स्थानीय अवकाश


जिले के संबंधित विभागों एवं कार्यालयों में संशोधित अवकाश तालिका के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।




जिले में 29 अक्टूबर को करवा चौथ का स्थानीय अवकाश घोषित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link