डीएलएड : 83 फीसदी ने दी परीक्षा
प्रयागराज। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की आंशिक एवं बैक पेपर परीक्षा मंगलवार को प्रदेश के 213 केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 74,500 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
पहली पाली में विज्ञान की परीक्षा में 82.68 प्रतिशत, दूसरी पाली में गणित में 85.27 प्रतिशत और तीसरी पाली में सामाजिक अध्ययन में 82.68 प्रतिशत उपस्थिति रही। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव राजेंद्र प्रताप और उप कुलसचिव डॉ. हिमांशु सिंह ने प्रयागराज के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज और केपी जायसवाल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।

