Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 14, 2026

छात्राओं से बैड टच, प्रोफेसर निलंबित, गलत तरीके से छूने सहित कई गंभीर आरोप

छात्राओं से बैड टच, प्रोफेसर निलंबित, गलत तरीके से छूने सहित कई गंभीर आरोप

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में चार छात्राओं की शिकायत पर अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रोफेसर विनोद कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। छात्राओं ने प्रोफेसर पर अनुचित तरीके से छूने, अपने केबिन में बुलाने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप लगाए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करा दी है।

फाइन आर्ट्स विभाग की चार छात्राओं की शिकायतों के बाद कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्रोफेसर को निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उन्हें विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग से संबद्ध किया गया है।




विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह के मुताबिक, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों के तहत आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने तक प्रोफेसर निलंबित रहेंगे। उधर, प्रोफेसर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने इसके पीछे साजिश होने की आशंका भी जताई है।


छात्राओं से बैड टच, प्रोफेसर निलंबित, गलत तरीके से छूने सहित कई गंभीर आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link