Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 14, 2026

खेल कोटे से भर्ती नहीं, मिलेगा आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

खेल कोटे से भर्ती नहीं, मिलेगा आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

प्रयागराज, रेलवे में खेल कोटे के अलावा दूसरे माध्यमों से भर्ती हुए कर्मचारी भी अपनी खेल उपलब्धियों के आधार पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन (ओटीपी) और अन्य खेल प्रोत्साहन पाने के पात्र होंगे। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि लाभ के लिए कर्मचारी की भर्ती का तरीका नहीं, बल्कि निर्धारित खेल मानकों और नीति की अन्य शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा।



रेलवे बोर्ड के अनुसार, विभिन्न जोनल रेलवे से यह सवाल उठाया गया था कि आउट ऑफ टर्न प्रमोशन और अन्य खेल प्रोत्साहनों का लाभ केवल खेल कोटे से भर्ती कर्मचारियों को मिलेगा या दूसरे माध्यमों से भर्ती हुए रेलकर्मी भी इसके पात्र होंगे। मामले की समीक्षा के बाद बोर्ड ने स्पष्ट किया कि रेलवे भर्ती बोर्ड , रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ , खेल कोटे या किसी अन्य माध्यम से भर्ती कर्मचारी भी निर्धारित शर्तें पूरी करने पर इन लाभों के लिए विचारणीय होंगे। हालांकि यह केवल खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने भर से प्रमोशन या प्रोत्साहन का अधिकार नहीं मिलेगा, बल्कि तय मानकों के अनुरूप उपलब्धि हासिल करनी होगी।



खेल कोटे से भर्ती नहीं, मिलेगा आउट ऑफ टर्न प्रमोशन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link