Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 5, 2026

अंतरिम के पहले एक और अनुपूरक बजट पेश होगा

अंतरिम के पहले एक और अनुपूरक बजट पेश होगा

लखनऊ, अंतरिम बजट के पहले योगी सकरार एक और अनुपुरक बजट ला सकती है। सूत्र बताते हैं कि इसकी तैयारियों के लिए वित्त विभाग को संकेत दिए जा चुके हैं।चुनाव में जाने के पहले योगी सरकार कुछ और योजनाओं में पैसा डालने के अलावा इस अनुपूरक बजट में कुछ नई घोषणाओं के लिए रकम का इंतजाम कर सकती है।



मसलन, चुनाव के पहले महिलाओं को 40 हजार रुपये देकर उनका व्यापार शुरू करने की योजना को अमल में लाया जा सकता है। अगर योगी सरकार इस दिशा में आगे बढ़ती है तो उसे रकम का इंतजाम करना होगा, जिसकी व्यवस्था वह अनुपूरक में करती दिखाई देगी। इसके अलावा ऐसी ही कुछ और योजनाओं की सौगात जनता को दी जा सकती है। इसमें युवाओं के लिए भी कुछ घोषणाएं होने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि दिसंबर में शीतकालीन सत्र होगा। इसमें ही चुनाव के पहले लुभावनी योजनाओं को अमल में लाने के लिए अनुपूरक बजट लाया जाएगा। इस साल सरकार ने 9.12 लाख करोड़ रुपये का आम बजट पेश किया था। इसके बाद चार अगस्त को 59 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया गया था। सूत्र बताते हैं कि लगभग इतनी ही रकम का एक और अनुपुरक बजट लाया जाएगा।




यह योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी अनुपूरक बजट होगा।



अंतरिम के पहले एक और अनुपूरक बजट पेश होगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link