Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 5, 2026

अनुदेशक शिक्षकों ने धरना देकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन की मांग की

अनुदेशक शिक्षकों ने धरना देकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन की मांग की

सोनभद्र। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों ने रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन की मांग की।








 अनुदेशक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार राय ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने चार फरवरी 2026 को अनुदेशक शिक्षकों के वेतन और अन्य सुविधाओं को लेकर आदेश दिया था। आरोप लगाया कि रिव्यू पिटिशन खारिज होने के बावजूद सरकार ने अब तक आदेश के अनुपालन में शासनादेश जारी नहीं किया है। मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। धरने में चंद्रमणि यादव, शिवांकर त्रिपाठी, राजकुमार, गायत्री सिंह, महेश गिरि, जयप्रकाश यादव समेत अन्य अनुदेशक शिक्षक मौजूद रहे।

अनुदेशक शिक्षकों ने धरना देकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन की मांग की Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link