Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 20, 2026

वोटर सूची में एक व्यक्ति का नाम दो बार तो नपेंगे अफसर

वोटर सूची में एक व्यक्ति का नाम दो बार तो नपेंगे अफसर

लखनऊ, । यूपी की मतदाता सूची में ऐसे लोग जिनके दो-दो जगह नाम दर्ज हैं, उनका एक नाम काटने के लिए सभी बूथों पर अभियान चलाया जाएगा। अब ऐसे लोगों के नाम बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से फॉर्म-7 भरवाकर काटे जाएंगे। सभी अधिकारी इस पर विशेष ध्यान देंगे। अगर मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो जिम्मेदार अधिकारी नपेंगे। उधर 24 अक्तूबर को फिर बूथों पर विशेष कैंप लगाकर मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे।






सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर एक ही व्यक्ति का मतदाता सूची में दो-दो बार नाम न रहे। एसआईआर के दौरान जिन्होंने दो फार्म जमा किए उन्हें चिह्नित किया जाए।






बीएलओ-सुपरवाइजर नियमित निगरानी करें




इन दोहरी प्रविष्टियों के मामलों को गंभीरता से लिया जाए। अब मतदाता सूची के विशेष संक्षित पुनरीक्षण (एसएसआर) की प्रक्रिया में ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए।




बीएलओ के माध्यम से ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनसे एक जगह नाम कटवाने को फॉर्म-7 भरवाया जाए। बीएलओ सुपरवाइजर इन मामलों को नियमित निगरानी करें।




एसएसआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची 12 को




ईआरओ और एईआरओ प्रभावी समीक्षा करें। किसी भी कीमत पर एक ही व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दो-दो बार न रहे। 12 नवंबर को एसएसआर की जो ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाए उसमें प्राथमिकता पर ऐसे लोग जिनके नाम मतदाता सूची में दो-दो बार हैं, उनका नाम काटा जाए। वहीं 24 अक्तूबर को सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे।




ईआरओनेट का बीएलओ को प्रशिक्षण




सीईओ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ईआरओनेट पर हुए अपडेट व प्रक्रियागत बदलावों के बारे में ढंग से प्रशिक्षण दिया जाए। जिससे मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जा सके।

वोटर सूची में एक व्यक्ति का नाम दो बार तो नपेंगे अफसर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link