Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 7, 2026

16 फरवरी से होंगी CBSE बोर्ड की परीक्षाएं

16 फरवरी से होंगी CBSE बोर्ड की परीक्षाएं

नई दिल्ली, प्र.सं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2027 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। इस बार दोनों कक्षाओं के 46.3 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 10वीं के 26.5 लाख और 12वीं के 19.8 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी हैं। 10वीं में 83 और 12वीं में 121 विषयों की परीक्षाएं होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएंगी। विस्तृत कार्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है।



16 फरवरी से होंगी CBSE बोर्ड की परीक्षाएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link