कक्षा 9 और 10 के छात्रों को भी मिलेगा समग्र रिपोर्ट कार्ड
लखनऊ। यूपी के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 व कक्षा 10 के छात्रों को भी समग्र (होलिस्टिक) रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। छात्रों का वर्ष भर 360 डिग्री सतत मूल्यांकन किया जाएगा। व्यावहारिक कौशल, रचनात्मकता, मानसिक स्वास्थ्य व सामाजिक आंकलन के माध्यम से सर्वांगीण विकास का मूल्यांकन किया जाएगा। आंतरिक मूल्यांकन में अंकों के बजाए ग्रेड दिए जाएंगे। हाईस्कूल की बोर्ड की मार्कशीट के साथ यह समग्र रिपोर्ट कार्ड स्कूल स्तर पर अलग से मिलेगा। राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा) मोनिका रानी की ओर से सरकारी माध्यमिक स्कूलों में छात्रों का 360 डिग्री सतत मूल्यांकन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

