चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई से 53% नीचे लुढ़की,सोना भी लुढका, अभी दबाव जारी: क्यों टूट रहे हैं दाम
नई दिल्ली, । अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ भारतीय सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। चांदी लगभग 53 फीसदी टूट चुकी है।
आंकड़ों के मुताबिक, 29 जनवरी 2026 को दिल्ली में सोना 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी ने 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक उच्चस्तर छुआ था। 30 अक्तूबर तक सोने की कीमत घटकर 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इस तरह सोना रिकॉर्ड स्तर से 37,800 रुपये यानी करीब 20.7 फीसदी सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी 1,90,200 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।
क्यों टूट रहे हैं दाम
अमेरिका में टेक कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली और एआई पर कंपनियों के बढ़ते निवेश से अपेक्षित रिटर्न नहीं मिलने की आशंका ने शेयर बाजारों पर दबाव बनाया है। इसके चलते निवेशकों को दूसरे बाजारों में भी अपना निवेश बेचकर नकदी जुटानी पड़ी। इसका असर सोने और चांदी पर भी पड़ा।
