Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 2, 2026

स्कूटी वितरण को प्रमाण पत्रों का सत्यापन दस तक ● अपर मुख्य सचिव ने सभी डीएम और कमिश्नर को दिए निर्देश

स्कूटी वितरण को प्रमाण पत्रों का सत्यापन दस तक ● अपर मुख्य सचिव ने सभी डीएम और कमिश्नर को दिए निर्देश

प्रयागराज, प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ के लिए जिलों को आवंटित लाभार्थी छात्राओं का निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग छात्राओं का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, शहीद परिवार की आश्रित छात्राओं के प्रमाण पत्रों तथा निराश्रित परिवार की छात्राओं के लिए माता-पिता के मृत्यु प्रमाण-पत्र का सत्यापन संबंधित जिलाधिकारियों के स्तर से दस नवंबर तक होना है। अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) अमित कुमार घोष ने इस संबंध में सभी डीएम और कमिश्नर को निर्देश दिए हैं।



योजना के क्रियान्वयन के लिए एनआईसी की ओर से पोर्टल तैयार किया गया है तथा प्रदेश के सभी राज्य/निजी विश्वविद्यालयों ने लाभान्वित छात्राओं का डाटा पोर्टल पर दर्ज कर आधार से सत्यापित भी कर लिया है। अब जिले के मुख्य विकास अधिकारी/अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए स्कूटी वितरण कार्यक्रम के प्रभावी अनुश्रवण के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।


पोर्टल के डीएम लॉगिन पर लाभार्थी छात्राओं का निवास प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से सत्यापित किया जाएगा। स्कूटी आवंटन के संबंध में सभी कार्यवाही उसी जिले के जिलाधिकारी करेंगे, जिस जिले के महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय परिसर से छात्रा ने अध्ययन के बाद स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की है। छात्राओं के सत्यापन के बाद सत्यापित डेटा डीएम के माध्यम से वेन्डर को उपलब्ध कराया जाएगा।

स्कूटी वितरण को प्रमाण पत्रों का सत्यापन दस तक ● अपर मुख्य सचिव ने सभी डीएम और कमिश्नर को दिए निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link