सरकारी कर्मियों को आज मिल सकता है बोनस का तोहफा
लखनऊ। दीपावली से पूर्व बोनस की बाट जोह रहे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। वित्त विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो बोनस से जुड़ी फाइल मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच चुकी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति मिलते ही इस संबंध में आदेश जारी हो जाएगा।
त्योहार से पूर्व बोनस का यह लाभ प्रदेश के करीब 14 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। यह धनराशि सात हजार रुपये तक होगी जिसे अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से दिया जाना है। सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी हो सकता है।

