Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 1, 2026

जनगणना किसी भी देश के विकास और तरक्की की रीढ़ : देव मुनि वर्मा

 जनगणना किसी भी देश के विकास और तरक्की की रीढ़ : देव मुनि वर्मा                                


उक्त बातें आज खण्ड शिक्षा अधिकारी देव मुनि वर्मा ने कहीं, उन्होंने कहा की जनगणना किसी भी देश के विकास और तरक्की की रीढ़ (backbone) होती है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े केवल इंसानों की गिनती नहीं होते, बल्कि वे देश की आर्थिक, सामाजिक और ढांचागत उन्नति की दिशा तय करते हैं। हाल ही में सरकार ने देश की अगली जनगणना 2027 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है, जिसके तहत मुख्य जनसंख्या गणना का काम 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 के बीच पूरे देश में आयोजित किया जाएगा।इसमें शिक्षकों की कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है, अब इस कार्यक्रम को पूरी शुद्धता के साथ अपने दायित्व को निभाए शिक्षक!

वें आज सदर बिआरसी स्थित शिक्षक भवन में जनगणना प्रशिक्षण के द्वितीय बैच के समापन कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्बोधित करतें हुए कहीं " इसके आलावा उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित करतें हुए कहा की गांव के जो विद्यार्थी सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हो।

और छात्र/छात्रा का आधार है।उन सभी बच्चों को संत रविदास शिक्षा सहायता योजना का लाभ दिलाए शिक्षक!उन्होंने कहा की प्रत्येक अभिभावकों के 

अधिकतम दो संतानों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा की उनकी आयु सीमा (प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई के अनुसार):

कक्षा 1–2 : 6–8 वर्ष

कक्षा 3–5 : 8–11 वर्ष

कक्षा 6–8 : 11–14 वर्ष

कक्षा 9–12 : 14–18 वर्ष

स्नातक/स्नातकोत्तर : 18–25 वर्ष है 

उन्होंने कहा की कक्षा 1–5: ₹2,000 (एकमुश्त)

कक्षा 6–10: ₹2,500 (एकमुश्त)

कक्षा 11–12: ₹3,000 (एकमुश्त)

साइकिल सहायता: कक्षा 9, 10, 11 या 12 उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रवेश लेने पर विद्यालय आने-जाने हेतु साइकिल क्रय के लिए एक बार सब्सिडी देय राशि मिलेगी! इस दौरान उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा की सरकारी हर योजना का लाभ गांव के प्रत्येक बच्चों तक पहुंचाने के लिए शिक्षक समुदाय कठीबद्ध है, सभी लोग शिक्षण कार्य के आलावा सभी जन उपयोगी योजनाओं को भी जनता तक पहुंचा रहे है, इस दौरान प्रशिक्षण प्रभारी विवेक कुमार, डॉ. आलोक पाण्डेय, लेखाकार वृजेश मणि, दुर्गमान,अशोक मल्ल, मकर ध्वज यादव, जय प्रकाश, शशिकला पटेल, प्रतिमा मिश्रा, राकेश सिंह, रौशनी तिवारी सहित भारी संख्या me शिक्षक शिक्षिकाए उस्थित रहे!



जनगणना किसी भी देश के विकास और तरक्की की रीढ़ : देव मुनि वर्मा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link