Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 18, 2021

एलटी ग्रेड भर्ती 2018:- सहायक अध्यापक के 63 चयनितों का अभ्यर्थन निरस्त

 प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक कालेजों में एलटी ग्रेड भर्ती में सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) पुरुष/महिला शाखा परीक्षा-2018 के तहत चयनित 63 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया है। संगीत व शारीरिक शिक्षा विषय में सशर्त चयनितों ने तय तारीख पर समस्त शैक्षिक दस्तावेज जमा नहीं किए थे। इस पर आयोग ने उनका अभ्यर्थन निरस्त करके नए अभ्यर्थियों का चयन किया है।


एलटी ग्रेड भर्ती 2018:- सहायक अध्यापक के 63 चयनितों का अभ्यर्थन निरस्त



आयोग ने संगीत विषय में पुरुष शाखा में आठ पदों का परिणाम 16 मार्च 2019 को जारी किया था। इसमें पांच अभ्यर्थियों ने वांछित शैक्षिक दस्तावेज जमा नहीं किए थे। आयोग ने उनका अभ्यर्थन निरस्त कर उनकी जगह रामकृष्ण पांडेय, अमित कुमार, अमरीश प्रजापति, सुरेंद्र कुमार व अशोक कुमार का चयन किया है। संगीत विषय की महिला शाखा में 60 रिक्तियों का परिणाम पांच अप्रैल, 2019 को जारी किया था। इसमें 23 चयनित अभ्यर्थियों ने दस्तावेज जमा नहीं किए। इन सबका भी अभ्यर्थन निरस्त कर नए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। शारीरिक शिक्षा में 168 पदों का परिणाम 27 अप्रैल, 2019 को जारी हुआ था। इसमें 22 अभ्यर्थियों ने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराया। इनका अभ्यर्थन निरस्त करके नौ अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनितों में रिचा सिंह, आशा यादव, कमल उपाध्याय, पूनम मिश्र, जूही सिंह, प्रियंका शर्मा, अंजली नेगी, माधुरी चौबे व स्नेह लता शामिल हैं। ओबीसी के आठ व अनुसूचित जाति के पांच पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले। इससे इन पदों को खाली छोड़ा गया है। शारीरिक शिक्षा पुरुष शाखा के 140 पदों का परिणाम 27 अप्रैल, 2019 को जारी किया गया था। शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन न कराने पर 13 का अभ्यर्थन निरस्त हुआ है। इनकी जगह सौरभ केशरी, सौमित्र सिंह, अजीत कुमार राय, सुनील मुंडेर, जितेंद्र यादव, अजीत यादव, राजेश प्रसाद पाल, विनोद कुमार, अरुण कुमार, धीरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार सरोज, दिलीप चंद्र व अवधेश कुमार गौन का चयन हुआ है। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को तय तारीख पर समस्त शैक्षिक दस्तावेज जमा करने होंगे। ऐसा न करने वालों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।

एलटी ग्रेड भर्ती 2018:- सहायक अध्यापक के 63 चयनितों का अभ्यर्थन निरस्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link