Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 18, 2021

एडेड जूनियर हाईस्कूल भर्ती के तीन लाख आवेदन

 प्रयागराज : प्रदेश के 3049 अशासकीय सहायताप्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो रही है। बुधवार शाम तीन लाख से अधिक ने अंतिम रूप से आवेदन कर दिया है, जबकि 3.35 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। प्रधानाध्यापक के 390 व सहायक अध्यापक के 1504 सहित 1894 पदों की लिखित परीक्षा 18 अप्रैल को एक साथ कराई जाएगी। अभ्यर्थी गुरुवार को भी शुल्क जमा कर सकते हैं,


एडेड जूनियर हाईस्कूल भर्ती के तीन लाख आवेदन



जबकि शुक्रवार को प्रिंट निकाल सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर प्रिंट लेने की आखिरी तारीख 19 मार्च है। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि ओएमआर पर अभ्यर्थी को विकल्प देना होगा और उसी के आधार पर परिणाम जारी होगा। अभी सिर्फ वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जो पचास फीसद अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण हैं।

एडेड जूनियर हाईस्कूल भर्ती के तीन लाख आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link