Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 18, 2021

शिक्षक भर्ती: चार माह में कॉलेजों के 310 पद गायब, बोर्ड का दावा, पहले विज्ञान विषय में ही शामिल थे जीव विज्ञान के पद

 प्रयागराज : प्रदेश के एडेड माध्यमिक कालेजों से महज चार माह में ही 310 पद गायब हो गए हैं। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट पर सात दिसंबर, 2020 को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि आठ नवंबर, 2019 तक मिले ऑनलाइन अधियाचन में विज्ञान विषय में ही जीव विज्ञान के पद शामिल रहे हैं। इस विज्ञापन को 18 नवंबर को निरस्त कर दिया गया है और अब विज्ञान व जीव विज्ञान विषय का अलग से ऑनलाइन अधियाचन लेने के लिए वेबसाइट खोली गई है। ताज्जुब यह है कि जब दोबारा अलग-अलग अधियाचन लिया गया तो 310 पद कम मिले हैं।


शिक्षक भर्ती: चार माह में कॉलेजों के 310 पद गायब, बोर्ड का दावा, पहले विज्ञान विषय में ही शामिल थे जीव विज्ञान के पद



चयन बोर्ड ने 29 अक्टूबर को प्रदेश के सहायताप्राप्त माध्यमिक कालेजों में प्रवक्ता व प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती 2020 का विज्ञापन जारी किया था। उस समय कुल पदों की संख्या 15,508 रही थी। टीजीटी विज्ञान में कुल पदों की संख्या 1943 घोषित की गई थी। जीव विज्ञान विषय की अलग से भर्ती न होने का विरोध हुआ तो विज्ञापन 18 नवंबर 2020 को निरस्त कर दिया गया। उप सचिव की ओर से सात दिसंबर को वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञप्ति जारी की गई। इसमें कहा गया कि विज्ञान व जीव विज्ञान पदों का अलग-अलग अधियाचन लेने के लिए पोर्टल आठ से 15 दिसंबर तक खोला जा रहा है। इस दौरान सिर्फ इन्हीं दो विषयों का अधियाचन भेजा जाए। ऑनलाइन आवेदन लेने के बाद चयन बोर्ड ने 15 मार्च को शिक्षक भर्ती का नया विज्ञापन जारी किया है।


भर्ती में जीव विज्ञान को शामिल करते ही कुल पदों की संख्या घट गई है। इस बार टीजीटी विज्ञान विषय में 898 व जीव विज्ञान में 735 रखे गए हैं, इनका जोड़ 1633 हो रहा है। यानी विषय बढ़ने पर कुल 310 पद कम हो गए हैं। यदि विज्ञान में ही जीव विज्ञान विषय के पद शामिल थे तो आखिर बंटवारा होने पर ये पद कहां चले गए? वेबसाइट पर चयन बोर्ड की ओर से इस संबंध में स्पष्ट नहीं किया गया है। उप सचिव की ओर से कहा जा रहा है कि जिलों से मिले अधियाचन के आधार पर पद घोषित हुए हैं।


2 विषयों में कैसे बांटे गए पद, चयन बोर्ड ने मांगा था अधियाचन

शिक्षक भर्ती: चार माह में कॉलेजों के 310 पद गायब, बोर्ड का दावा, पहले विज्ञान विषय में ही शामिल थे जीव विज्ञान के पद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link