Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 24, 2021

परिषदीय विद्यालयों के बच्चे बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा में होंगे प्रोन्नत, स्कूलों में 24 से 31 मार्च तक होली का अवकाश घोषित

 लखनऊ: मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में 24 से 31 मार्च तक होली अवकाश घोषित कर दिया गया है और इनमें पढ़ रहे कक्षा एक से आठ तक के सभी बच्चे बिना परीक्षा दिए अगली क्लास में प्रमोट कर दिए गए हैं। परिषदीय स्कूलों में 1.6 करोड़ बच्चे नामांकित हैं। पहली अप्रैल से परिषदीय स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा।

परिषदीय विद्यालयों के बच्चे बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा में होंगे प्रोन्नत, स्कूलों में 24 से 31 मार्च तक होली का अवकाश घोषित




महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने मंगलवार को इस बारे में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की वार्षिक परीक्षा 25 व 26 मार्च को होनी थी। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय विद्यालयों में 24 से 31 मार्च तक होली का अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया था।


मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने 24 से 31 मार्च तक अवकाश घोषित करने के साथ वार्षिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है और सभी बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया है। बच्चों की पिछली कक्षा की शैक्षिक दक्षताओं की मूल्यांकन/परीक्षा अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होगी। हालांकि इससे बच्चों की कक्षोन्नति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

परिषदीय विद्यालयों के बच्चे बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा में होंगे प्रोन्नत, स्कूलों में 24 से 31 मार्च तक होली का अवकाश घोषित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link