Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 24, 2021

बेसिक शिक्षा विभाग प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के 5,000 से ज्यादा रिक्त पदों पर जल्द करेगा भर्तियां

 लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के 5,000 से ज्यादा रिक्त पदों पर जल्दी भर्तियां करेगा। इन रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया एक महीने में पूरी कर ली जाएगी।


बेसिक शिक्षा विभाग प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के 5,000 से ज्यादा रिक्त पदों पर जल्द करेगा भर्तियां



बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.सतीश चंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि बीते दिनों संपन्न हुई परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती में सामान्य श्रेणी के लगभग 4000 पद काउंसिलिंग और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त रह गए हैं। ऐसे ज्यादातर पद मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों की नियुक्ति कहीं और होने की वजह से खाली रह गए हैं। अभी तक परंपरा रही है कि विभाग ऐसे रिक्त पदों को अगली भर्ती में शामिल करता था, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि जब योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध हैं तो इन पदों पर तत्काल नियुक्ति की जाए। उन्होंने बताया कि आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती की मौजूदा मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों से इन 4,000 रिक्त पदों को भरा जाएगा।


इसके अलावा एसटी के लिए आरक्षित 1133 पद भी खाली रह गए हैं। अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण इन पदों को नहीं भरा जा सका है। इन पदों को मेरिट लिस्ट में शामिल एससी के अभ्यर्थियों से भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने न्याय विभाग से विधिक परामर्श मांगा है। परामर्श मिलते ही एक महीने के अंदर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।


’>>69,000 शिक्षक भर्ती में खाली रह गए सामान्य श्रेणी के 4000 पद


’>>एसटी के 1133 पद एससी अभ्यर्थियों से भरे जाएंगे

बेसिक शिक्षा विभाग प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के 5,000 से ज्यादा रिक्त पदों पर जल्द करेगा भर्तियां Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link