Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 24, 2021

विवि व कालेजों में 31 मार्च तक ऑनलाइन कक्षाएं

 लखनऊ: प्रदेश के विश्वविद्यालय व डिग्री कालेजों में 25 मार्च से 31 मार्च तक आनलाइन कक्षाएं ही चलेंगी। उच्च शिक्षण संस्थानों में फिजिकल क्लासेज पूरी तरह बंद रहेंगी। उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग की ओर से मंगलवार को आदेश जारी कर दिए गए। होली की छुट्टी संस्थानों में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के


विवि व कालेजों में 31 मार्च तक ऑनलाइन कक्षाएं



अनुसार ही होंगी। रजिस्टर पर हाजिरी ली जाएगी। विश्वविद्यालय व कालेजों में प्रत्येक पाली की परीक्षा से पहले संस्थान को पूरी तरह सैनिटाइज कराया जाएगा। विद्यार्थी अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर आएंगे और दो गज की शारीरिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। परिसर में परीक्षा देने आ रहे विद्यार्थियों की गेट पर स्क्रीनिंग की जाएगी।

विवि व कालेजों में 31 मार्च तक ऑनलाइन कक्षाएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link