Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 24, 2021

प्रधानाचार्य चयन में डेढ़ साल बाद बदलाव

 प्रयागराज : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रधानाचार्य चयन 2011 के चयन पैनल में बदलाव किया है। प्रयागराज मंडल में यह नौबत चयन सूची जारी होने के बाद डेढ़ साल जारी हो सकी है।


प्रधानाचार्य चयन में डेढ़ साल बाद बदलाव



संशोधित विज्ञप्ति चयन बोर्ड की अपलोड है, अभ्यर्थी उसे देख सकते हैं। चयन बोर्ड ने संस्था प्रधान मंडल वर्ग तीन यानी बालक हाईस्कूल के चयनितों का पैनल सात अगस्त, 2019 को जारी की थी। इस पर पवन कुमार तिवारी की ओर से 26 नवंबर, 2020 को प्रत्यावेदन दिया गया। इसमें दावा किया गया कि हाईकोर्ट की सांविधानिक पीठ ने अमल किशोर सिंह बनाम उप्र सरकार व अन्य में मास्टर ऑफ फिजिकल एजूकेशन को स्नातकोत्तर की डिग्री मान्य किया है। पवन को स्नातकोत्तर शारीरिक शिक्षा में 63 प्राप्त अंक को गुणांक में मूल्यांकित करने पर उनको 274.38 अंक प्राप्त होंगे, जो पहले मिले 250.14 से अधिक है। तृतीय स्थान पर चयनित सोहन कुमार झा सूची से बाहर होंगे। उप सचिव ने कहा कि पवन ने अधिमानता में 23, 27 व 24 अंकित की थी। उसे विद्यालय कोड 24 श्री देशबंधु इंटर कालेज वैशकाटी कौशांबी आवंटित किया गया है।

प्रधानाचार्य चयन में डेढ़ साल बाद बदलाव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link