Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 12, 2021

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त से

 लखनऊ। राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 से 20 अगस्त तक दाखिल किए जाएंगे। शासन ने बुधवार को पुरस्कार के लिए आवेदन कार्यक्रम जारी किया है। विशेष सचिव नेहा प्रकाश के अनुसार 21 से 25 अगस्त तक जिला



स्तरीय समिति की ओर से आवेदनों का परीक्षण और स्थलीय स्थापन कर मंडलीय समिति को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। 26 से 29 अगस्त तक मंडलीय समिति की ओर से पात्र अध्यापकों का चयन कर राज्य चयन समिति के सदस्य सचिव को प्रस्ताव भेजा जाएगा। 30 अगस्त से 2 सितंबर तक राज्य चयन समिति की ओर से चयन कार्यवाही की जाएगी। ब्यूरो

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link